RAMNAGAR ACCDENT

उत्तराखंड- (दुःखद) पहाड़ से बेटे का दाखिला कराने आए पिता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun news– उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दर्दनाक हादसा, बेटे का कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए देहरादून पहुंचे अल्मोड़ा के एक व्यक्ति की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा देहरादून में मसूरी रोड पर हुआ। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

राजपुर पुलिस के मुताबिक रविवार 12 सितंबर की रात सवा नौ बजे मसूरी रोड पर डीआइटी संस्थान के निकट सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। बताया गया कि एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी मसूरी की ओर से आ रही एक आइ 20 कार ने उसे टक्कर मार दी। सफेद रंग की इस कार की नंबर प्लेट काले रंग की थी। लोगों के मुताबिक चालक ने कार रोकी नहीं और फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल को मैक्स अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
Ad

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राम कुमार शर्मा (57 वर्ष) पुत्र स्व. शोमरन राम शर्मा निवासी राजपुरा गाँव रानीखेत जिला अल्मोडा के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ स्कूल में एडमिशन करने के लिए आए थे। वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी चेकिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें