देहरादून। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में धर्मावाला के पास बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला समेत छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि पति और बेटा घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार छुटमलपुर जिला सहारनपुर यूपी का रहने वाला इरशाद परिवार समेत अपने बड़े भाई नियाज के बेटे और बेटी की शादी समारोह में शामिल होने पहाड़ी गली विकासनगर आया हुआ था। बीते बुधवार को शादी समारोह निपट गया था। बृहस्पतिवार की शाम को वह बाइक पर सवार होकर परिवार समेत छुटमलपुर लौट रहा था। वह मेहनत मजदूरी करता है। बाइक में उसके साथ पत्नी गुलिस्ता प्रवीन (36), बेटी अलफीसा (10), बेटा असद (5), मोहम्मद शाद (2) सवार थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब पौने चार बजे वे धर्मावाला चौकी से करीब 500 मीटर आगे पहुंचे।
इस दौरान इरशाद ट्रक को ओवरटेक करने लगा, लेकिन ट्रक के चालक ने गति कम नहीं की। इस बीच सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के लिए इरशाद ने बाइक को ट्रक की ओर मोड़ दिया। जिससे बाइक ट्रक की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। ट्रक का पहिया पत्नी के पेट और बेटी के सिर के ऊपर से होकर गुजर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 से सभी घायलों को उप जिला अस्पताल विकासनगर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गुलिस्ता प्रवीन और अलफीसा को मृत घोषित कर दिया। इरशाद और असद को प्राथमिक उपचार के बाद दून रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 

