- डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की मौत, भाई घायल
- नौकरी की खुशी मनाने कोचिंग सेंटर गई थी युवती
- रात 8:30 बजे कॉलेज की पीछे वाली रोड पर हुआ हादसा
- युवती का कनिष्ठ सहायक के पद पर हुआ था चयन
देहरादून– राजधानी में एक परिवार की खुशियां उसे समय मातम में तब्दील हो गई जब दो दिन पहले ही सरकारी नौकरी पाई बिटिया हादसे का शिकार हो गई। दरअसल डीएवी पीजी कॉलेज के पीछे की दीवार का हिस्सा गिरने से वहां से पैदल गुजर रही युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह ने बताया कि कोटा चकराता निवासी सुष्मिता तोमर (22 वर्ष) डीबीएस कॉलेज के पास एक संस्थान में कोचिंग करती थी। हाल ही में उसकी नियुक्ति पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई थी। वह नौकरी मिलने की खुशी में गुरुवार देर शाम कोचिंग सेंटर के संचालक को मिठाई खिलाने गई थी। इस दौरान उसका भाई रघुवीर भी साथ था। रात को दोनों पैदल डीएवी कॉलेज के पीछे की रोड से गुजर रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। करीब 15 फीट चौड़ी सड़क पर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार के मलबे ने भाई-बहन को चपेट में ले लिया गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ईंटें हटाकर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया।
वहीं छात्रा की मौत के शोक में प्राचार्य डा. केआर जैन ने शुक्रवार को कॉलेज बंद रखने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरा कॉलेज छात्रा के परिवार के साथ है। ऐसे में 20 अक्तूबर को कॉलेज बंद रखा जा रहा है।
डॉ. केआर जैन ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की ओर से लगातार बाउंड्री वॉल को नुकसान पहुंचा रहे पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग से छह महीने से लिखित अनुरोध किया जा रहा है। लेकिन विभाग ने निरीक्षण करने के बाद भी उचित कार्रवाई अभी तक नहीं की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर 
