Haridwar News: खबर हरिद्वार जिले से है। जहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक करवा रहे एक युवक पर बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। भरी बाजार में फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आगे पैरा पढ़े..
जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम रानीपुर निवासी हर्ष अवधूत मंडल आश्रम के पास अपने दोस्तों के साथ बाइक ठीक करवाने आया था। तभी एक स्कूटी और बाइकों पर कई युवक वहां पहुंच गए। इसमें से एक युवक उतरकर हर्ष के पास गया और तमंचा उसके पेट के पास सटाकर उसे ले जाने लगा। आरोप है कि जब वह आगे नहीं बढ़ा तो उसने फायर झोंक दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सूचना ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल
महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ 
