उत्तराखंड-(दुःखद) यहां जहरीला मशरूम खाने से पिता पुत्री की हुई मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Tihri News- उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रताप नगर ब्लाक के गांव खोलगढ़ में जहरीला मशरूम खाने से पिता पुत्री की मौत हो गई है। इस दुखद खबर से गांव में मातम छाया हुआ है बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को दोनों ने जंगली मशरूम खाया था जिसके बाद वह गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था उपचार कराने के बाद घर लौटी पुत्री की बुधवार को मौत हो गई जबकि देहरादून अस्पताल में भर्ती पिता ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया इस घटना की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  Roulette Bonuses Canada Best: A Comprehensive Guide

जानकारी के मुताबिक ओण पट्टी के खोलगढ़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा जानकारी दी गई कि गांव के चमन सिंह उम्र 47 वर्ष बीते शनिवार को जंगल से जंगली मशहूर तोड़कर घर लाए और शनिवार की शाम ही उन्होंने सब्जी बनाकर खाई। रविवार को उनको और उनकी 13 वर्ष की पुत्री आशा को उल्टी दस्त होने लगे। जिसके बाद उन्हें सीएचसी प्रताप नगर इलाज के लिए लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया लेकिन सोमवार को फिर से दोनों की तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  Roulette Bonuses Canada Risk Free: A Comprehensive Guide

फिर से इलाज के लिए दोनों को ऋषिकेश लाया गया वहां एक निजी अस्पताल के बाद आशा के स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी और वह घर लौट गई जबकि पिता इलाज के लिए देहरादून चले गए बुधवार को फिर से आशा की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई जबकि देहरादून में उपचार के दौरान चमन सिंह ने भी दम तोड़ दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें