चंपावत- कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार पिता व पुत्री की दर्दनाक मौक हो गई। वहीं मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
शनिवार को फागपुर बनबसा(चंपावत) निवासी 42 र्वाीय हरदेव सिंह अपनी पत्नी सिमरनप्रीत कौर व तीन साल की पुत्री अर्शदीप के साथ स्कूटी से यूपी सीमा से सटे गांव टाण्डाविजैसी में अपनी जमीन देखकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पोलीगंज के पास अचानक एक टुकटुक चालक ने सड़क पर टुकटुक मोड़ दिया। जिससे स्कूटी टुकटुक से टकराकर गिर गई और स्कूटी सवार पति, पत्नी व पुत्री सड़क पर गिर गये। इसी दौरान पीछे से तीव्र गति से आ रहे कैंटर यूपी 26 टी-2550 ने तीनों को अपने चपेट में ले लिया। हरदेव सिंह व उनकी पुत्री अंर्शदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला सिमरनप्रीत कौर गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचें सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल ने घायल महिला को आपात कालीन सेवा 108 से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
वही दोनों शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल सिमरनप्रीत कौर ने बताया कि 6 माह पूर्व उसके पति ने टाण्डाविजैसी न्यूरिया मे लगभग चार एकड़ खेती की भूमि खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री हो गई थी, लेकिन दाखिल खारिज नही हुई थी, जिसे लेकर लगातार वहा जाना हो रहा था। शनिवार को भी भूमि के दाखिल खारिज के सिलसिले मे ही टाण्डाविजैसी गये थे।
मृतक की दो पुत्री थी। बड़ी पुत्री शुभनीत कौर(6) व छोटी अंर्शदीप(3) थी। पिता पुत्री की मौत की खबर सुनते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। ही गांव मे भी मातम का माहौल बना हुआ है। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौप दिया। घायल सिमरनप्रीत कौर गम्भीर हालत मे अस्पताल लाया गया। उसके हाथ पर गंभीर चोट थी। हाथ कई जगह से टूट चुका है। अत्याधिक दर्द होेने के बाद भी सिमरनप्रीत अपने पति व पुत्री के बारे में पूछ रही है। जिससे मौजूद लोगो की आंखे नम हो गई। बावजूद इसके परिजन अपने आंसू छिपाते हुए उसके पति व पुत्री के सकुशल होने की बात कहते हुए दिलासा देते रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
