देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 19 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसा आरटीओ चेकपोस्ट से करीब 150 मीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है कि मजदूर सड़क की सफाई का काम कर रहा था…तभी एक कंटेनर ट्रक सड़क किनारे पलट गया और वह उसके नीचे दब गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आशारोड़ी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कंटेनर के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकालने के लिए एनएचएआई के काम में लगी दो हाइड्रा क्रेन की मदद ली गई। कंटेनर को हटाने के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया….लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान महेश पुत्र रामदीन के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला था और मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महेश सुबह सड़क की सफाई कर रहा था। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से आ रहा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर आशारोड़ी चौकी में खड़ा कर दिया है।
पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
