देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान लोगों को देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ता है। तिरंगा देश की एकता, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग हमेशा देश की सेवा में आगे रहे हैं….इसलिए सभी को इस अभियान में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए।
भारत विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों के संघर्ष और बलिदान को याद करने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभाजन से जुड़ी विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मतुआ समुदाय के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर तैयार लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी।
प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी विभाजन से जुड़े विषयों पर भाषण, वाद-विवाद, क्विज, व्याख्यान और परिचर्चा आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को देश के इतिहास और विभाजन के दौरान लोगों के संघर्ष की जानकारी दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज 
