बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर तेज हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 14 से 17 अगस्त के बीच कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत-बचाव की तैयारियां पूरी रखने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार

14 अगस्त को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

14 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का अलर्ट है।

15 अगस्त को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट

15 अगस्त को सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय इलाकों में आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद

16 अगस्त को फिर तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

16 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, चमोली, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है।

17 अगस्त को देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट

17 अगस्त को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। दोनों जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने लोगों से मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने भूस्खलन और चट्टान गिरने वाले क्षेत्रों, नदी-नालों और जलधाराओं के पास जाने से बचने को कहा है।

आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थान या पेड़ के नीचे खड़े न होने और सुरक्षित भवन में रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान उफनती नदियों और नालों के पास जाने से भी बचने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें