रुद्रपुर- रुद्रपुर में आज अचानक ट्रांजिट कैंप के कृष्णा कॉलोनी में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद एक बड़े विस्फोट के साथ गैस सिलेंडर फट गया इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। सिलेंडर फटने का हादसा इतना बड़ा था कि जिस घर में सिलेंडर फटा उस घर के एक हिस्से की पूरी दीवाल उड़ गई। यही उससे जुड़े हुए तीन-चार घर और डैमेज हो गए घटना की खबर मिलते ही विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पूरे घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और उसके पश्चात घायलों को जिला हॉस्पिटल में प्राथमिकता से उपचार दिए जाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पीड़ित परिवार जनों के लिए भोजन राशन और कपड़ों की व्यवस्था और रात्रि विश्राम की व्यवस्था करने को कहा साथ ही जिला प्रशासन को हादसे से पीड़ित परिवारों के नुकसान का जायजा लेकर परिवारों को आर्थिक सहायता के लिए शीघ्र रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने को भी निर्देश दिए हैं। वहीं इस घटना की खबर मिलते ही सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
