ऊधम सिंह नगर : जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के तहत पुलिस ने रामपुर बॉर्डर पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। दिल्ली धमाके के बाद जिले की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है…जिसके चलते उत्तरप्रदेश और नेपाल की ओर से आने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।
मंगलवार देर शाम सीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में की गई चेकिंग के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक दरोगा को ब्लैक फिल्म लगी कार चलाते हुए पकड़ा। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने मौके पर ही वाहन से ब्लैक फिल्म उतरवाई। दरोगा ने गलती मानते हुए माफी मांग ली…जिसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
इसी दौरान उत्तरप्रदेश के एक भाजपा नेता को भी दो हूटर लगाकर कार चलाते पाया गया। पुलिस ने दोनों हूटर हटवाकर उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की।
चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से तलवार भी बरामद हुई…जिसके बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कुल मिलाकर पुलिस ने 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे और कई को मौके पर ही दुरुस्त करवाया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले में सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी निरंतर जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
