हरिद्वार: 2027 अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों के तहत हरिद्वार के CCR टॉवर के पास रोड़ीबेलवाला मैदान में नई बिल्डिंग बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस चार मंजिला इमारत की छत पर उत्तराखंड का पहला सरकारी हेलीपैड बनाया जाएगा…जहां हेलीकॉप्टर न सिर्फ उतर सकेंगे बल्कि उड़ान भी भर सकेंगे।
मेला प्रशासन के अनुसार नई बिल्डिंग में मेला प्रबंधन की तकनीकी, सुरक्षा और कम्युनिकेशन यूनिटों को स्थानांतरित करने की योजना है। इस हेलीपैड से शहर के व्यस्त मार्गों और मेलाक्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त हेलीपैड का उपयोग मेडिकल एम्बुलेंस और आपातकालीन रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भी किया जाएगा। किसी भी बड़ी दुर्घटना या मेडिकल इमरजेंसी में मरीजों को तुरंत एयरलिफ्ट कर देहरादून या अन्य बड़े मेडिकल केंद्रों में पहुंचाया जा सकेगा।
अपर कुंभ मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि नई इमारत के डिज़ाइन, सुरक्षा प्रबंधन और हेलीपैड तक पहुंचने वाले मार्गों का पूरी तरह से निरीक्षण किया गया है। यूकाडा की टीम ने हवाई मार्गों का सर्वे कर भवन की संरचना को हेलीकॉप्टर संचालन के अनुसार तैयार करने की योजना बनाई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, हरिद्वार में अब तक कोई भी सरकारी हेलीपैड नहीं था। बड़े नेताओं या आपात स्थितियों के लिए अब तक गुरुकुल, भेल हेलीपैड और भल्ला कॉलेज के हेलीपैड का ही उपयोग किया जाता रहा है। नई परियोजना से आने वाले अर्द्धकुंभ मेले में सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की क्षमता बढ़ेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
