रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में आपसी विवाद के चलते वहां तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी के जवान के सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया था।
गंभीर रूप से घायल पीआरडी के जवान को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां उसने गुरुवार रात दम तोड़ दिया। इस घटना के विरोध में पीआरडी जवानों ने यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से लेकर भीमबली तक कार्य बहिष्कार किया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल ने आरोपित कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
एम्स पुलिस चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि घायल पीआरडी के जवान शूरवीर लाल टम्टा (40 वर्ष) को एम्स में आइसीयू में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में बीती रात करीब साढ़े नौ बजे सोनप्रयाग बैरक में तैनात पुलिस कांस्टेबल दीपक चंद सिराई व पीआरडी जवान शूरवीर लाल टम्टा निवासी कांडी, बाड़व, अगस्त्यमुनि विकास खंड के बीच किसी बता को लेकर कहासुनी हो गई।
आक्रोशित पीआरडी जवानों ने कहा कि उनके साथ आए दिन पुलिस कर्मी इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं, जिससे उनमें असुरक्षा का माहौल बना है। उन्होंने पुलिस कर्मी के शीघ्र निलंबन की मांग की है।
वहीं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत ने कहा कि पुलिस कर्मी व पीआरडी जवान के बीच हाथापाई हुई थी, जिसमें पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गय है। मामले की जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वहीं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि आरोपित कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

