police

उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता भंडारी प्रकरण में सभी तथ्य स्पष्ट किए

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर कई भ्रामक बातें और आरोप फैल रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी वीआईपी का नाम नहीं है और माननीय न्यायालय ने भी यही माना है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: सरकारी विद्यालय के होनहार आर्यन का सैनिक स्कूल के लिए चयन

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया और वे अब भी जेल में हैं। SIT द्वारा सभी गवाहों और रिसोर्ट कर्मचारियों से पूछताछ की गई, और शव की बरामदगी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अब मरीजों को मिलेगी राहत: उत्तराखंड मे यहाँ अस्पताल में शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग

पुलिस ने यह भी कहा कि कुछ वायरल ऑडियो और फेसबुक लाइव में लगाए गए आरोपों की अलग से जांच चल रही है। जांच में सहयोग के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं…लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का चला चाबुक, पट्टे की जमीन में होटल, 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

उत्तराखंड पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास अतिरिक्त जानकारी या साक्ष्य हैं तो पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की गई है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें