- मुनिकेरेती थाना पुलिस और एसओजी ने मिलकर शिवपुरी में शराब और बीयर से भरा एक लोडर वाहन पकड़ा।
मुनिकीरेती (ऋषिकेश)- ऋषिकेश के निकट मुनिकेरेती थाना पुलिस और एसओजी ने मिलकर शिवपुरी में शराब और बीयर से भरा एक लोडर वाहन पकड़ा है। शराब की 20 और बीयर की पांच पेटी वाहन से बरामद हुई है। पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में वाहन सवार ड्राइवर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है। मामले का खुलासा पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि तस्करों की पहचान अमन कुमार और मोहसिन निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। मुनिकीरेती थाना इंस्पेक्टर रितेश शाह और एसओजी प्रभारी प्रदीप चौहान ने दोनों तस्करों से पूछताछ की है। जिसमें पता चला है कि साहिल नाम का शराब माफिया देहरादून में गोदाम बनाकर शराब का धंधा कर रहा है। जो पंजाब हरियाणा से सस्ती शराब मंगा कर उत्तराखंड आबकारी के नकली होलोग्राम लगाकर शराब की सप्लाई करता है। छापेमारी के दौरान साहिल गोदाम से फरार हो गया। गोदाम से पुलिस को उत्तराखंड आबकारी के नकली होलोग्राम बरामद हुए हैं। पुलिस ने साहिल के तलाश शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 
