चंपावत- उत्तराखंड में हुए दर्दनाक हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इस हृदय विदारक घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को ₹200000 आर्थिक सहायता और घायलों को ₹50000 देने की घोषणा की है दरअसल चंपावत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोमवार देर रात जिले के डांडा क्षेत्र में बारातियों को लेकर लौट रही बोलेरो खाई में गिर गई जिसमें 14 बारातियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चंपावत से करीब 65 किलोमीटर दूर एक शादी समारोह से लौट रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया जिससे क्षेत्र में मातम पसर गया है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और अब तक 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी बाराती टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में एक शादी समारोह में शिरकत कर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
