उत्तराखंड: आदि कैलाश, ॐ पर्वत आने वाले इस वर्ष रिकार्ड तीर्थ यात्री, सीमांत तीर्थाटन में जबरदस्त उछाल
धारचूला: इस वर्ष आदि कैलाश और ॐ पर्वत के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों नें पिछले साल का यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पर्यटन विभाग के मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष आदि कैलाश ॐ पर्वत यात्रा में पिछले वर्ष से भी ज्यादा यात्री पहुचे है। जिससे सीमांत वाइब्रेंट विलेज के साथ साथ अन्य गांवों में भी रोजगार के नए अवसर पैदा हुए और रिवर्स पलायन की दृष्टि से ये धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक इस वर्ष अब तक 31598 श्रद्धालुओं नें भोले नाथ के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आदि कैलाश और प्राकृतिक रूप से बने ॐ पर्वत के दर्शन किए है। जोकि अभी तक वर्ष 2022 से 2025 तक इन 4 सालो में कुल 72732 श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन किए थे।
व्यास घाटी में लिपू पास तक सड़क बन जाने और आदि कैलाश तक सड़क बन जाने से धारचूला और व्यास घाटी में होम स्टे कैफे रेस्तरां आदि कारोबार भी खूब चल रहा है। गूंजी को केंद्र सरकार द्वारा वाइब्रेट विलेज घोषित किया है यहां से एक मार्ग आदि कैलाश को और एक मार्ग ॐ पर्वत तक जाता है। यहां इस साल तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की खासी चहल पहल रही है। यहां रहने वाले लोग भी जो कभी मैदानी क्षेत्रों की तरफ चले गए थे अब वापिस व्यास घाटी में आने लगे है। बाइक राइडर्स और छोटे वाहनों के जरिए भी यहां कारोबार बढ़ रहा है।
सीएम धामी कहते है:
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आदि कैलाश और ॐ पर्वत के दर्शनों के बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिव उपासना के केंद्र के रूप में ये घाटी शिव भक्तों के साथ साथ एडवेंचर, बाइक राइडर्स के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रही है।खास बात ये कि स्थानीय लोग आने वाले मेहमान पर्यटकों का दिल से स्वागत करते है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
