पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 26 जून को होगी
हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार)-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 18 जून से आयोग की अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने पीसीएस 2025 की प्रारंभिक परीक्षा की विज्ञप्ति आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि 26 जून रविवार
को प्रासुबह दस बजे से मध्याह्न 12 बजे तक प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन और अपराह्न दो से चार बजे तक द्वितीय सत्र में सामान्य बुद्धिमत्ता विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बताया कि यह परीक्षा उत्तराखंड राज्य के समस्त जनपदों के 24 नगरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाइट से 18 जून बुधवार से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किए जाएंगे। आयोग ने सात मई 2025 को विज्ञापन जारी कर पीसीएस के रिक्त 123 पदों पर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ बड़ा हादसा टला,बस के ब्रेक हुए फेल,चालक की सूझबूझ से बचीसभी यात्रीयों की जान
अब मरीजों को मिलेगी राहत: उत्तराखंड मे यहाँ अस्पताल में शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग
उत्तराखंड: यहाँ हुआ पास दर्दनाक हादसा, सहारनपुर निवासी युवक ने तोड़ा दम
हल्द्वानी : सीएम धामी ने की थालसेवा, थाल सेवक के रूप में देते है हर माह सेवा
उत्तराखंड : हल्द्वानी को 132 करोड़ की सीएम धामी ने दी सौगात !
3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले से लगेगा सूतक काल
उत्तराखंड: यहां खड़ी कार में मिला बैंक्वेट हॉल’स्वामी का शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
हल्द्वानी: यहां लालकुआं हाइवे में दुखद घटना, युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां इस हालात में मिली युवक की बॉडी 

