हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 फरवरी (शनिवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है।

जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड हैलीपैड खटीमा (उद्यमसिंह नगर) से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:55 बजे एफ टी आई हेलीपैड हल्द्वानी पहुॅचेगे। इसके उपरांत एफ टी आई हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहॉं वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक मा० प्रधानमंत्री जी की वर्चुअल उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एच०वी०पी० टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 01:00 बजे पी० एस० पी० चिकित्सालय हल्द्वानी के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत 2:30 बजे से 03:00 बजे तक एफ टी आई सभागार में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर बैठक एवं ब्रीफिंग करेंगे । इसके उपरांत 03:15 बजे एफ टी आई हेलीपैड से खटीमा (उधमसिंहनगर) के लिए रवाना होगे।


ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें