श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोह
होली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित मधुवन बैंकेट हॉल में शुक्रवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का 11वां होली मिलन समारोह उल्लास, उत्साह और भरपूर उमंग के साथ मनाया गया। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शास्त्री और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने शिरकत की। होली मिलन समारोह में पत्रकार, नेता और अधिकारी होली के गीतों में जमकर थिरके। इस दौरान सांसद अजय भट्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, रेनू अधिकारी, कांग्रेस नेता ललित जोशी, और प्रकाश हरबोला मौजूद रहे, साथ ही कार्यक्रम में ADM विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पांडे और जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ भी मौजूद रहे, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने होली गीत गायन से माहौल को रंगीन बना दिया। सूचना उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को रंग लगा कर अबीर गुलाल उड़ाया और होली की शुभकामनाएं दी। रंगों के इस त्यौहार को आपसी भाईचारे और प्रेम से मनाने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संयोजक विशाल शर्मा, प्लेबैक सिंगर राखी रवीना, लोक गायिका राधा द्विवेदी और गायक राहुल व्यास ने कार्यक्रम में समा बांधा। इस दौरान जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर अधिकारी, महामंत्री नवीन सक्सेना, गणेश जोशी, राघवेंद्र शुक्ला, डॉ. ए. एन. तिवारी, सन्तोष जोशी, प्रमोद डालाकोटी, पवन कुंवर, नागेश दुबे, चयन राजपूत, सर्वेश तिवारी, भानू जोशी, उदय सेठ, ऋषि कपूर, रक्षित टंडन, संजय पाठक, शोएब खान, शेर अफगान, सरताज आलम सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत
काशीपुर: हिन्दू युवती को बहला फुसला कर ले जाने वाला मोहम्मद जफर गिरफ्तार
रुद्रपुर : भव्य प्रवेश द्वार की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
हरेला पर अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए की कई बड़ी घोषणाएं
जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना
सिलक्यारा टनल में फिर बड़ा हादसा! अचानक गिरे कंक्रीट ब्लॉक ने ले ली 22 वर्षीय मजदूर की जान
उत्तराखंड: यहाँ कोर्ट परिसर में मारपीट का आरोप, पुलिस पहुंची तो थमा मामला
उत्तराखंड : दाहिने की जगह बाएं गुर्दे का ऑपरेशन? किशोर की मौत के बाद 5 डॉक्टरों पर केस
उत्तराखंड में यहां 4 मस्जिदों से हटाए गए लाउडस्पीकर
उत्तराखंड : तीन फीट के चंद्रशेखर भट्ट बने निर्विरोध उपप्रधान 
