मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर विधान सभा लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाये जाने संबंधी विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में मा० मुख्यमंत्री घोषणा विधान सभा क्षेत्र लालकुआँ स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा जिसके क्रियान्वयन/पूर्ति के सम्बन्ध में उक्तांकित क्षेत्र/ग्राम वन क्षेत्रान्तर्गत स्थित होने के कारण वन विभाग के स्तर से भारत सरकार की अनापत्ति प्राप्त करने के उपरान्त ही शासन द्वारा नीतिगत निर्णय लिया जाना है, जिसके लिए अनेक प्राविधान है, जिसमें समय लगने की पूर्ण संभावना के दृष्टिगत दिनांक 01.07.2025 को मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में प्रदत्त उच्चादेशानुसार उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया गया था तथा उक्त घोषणा को विलोपित कर दिया गया था।

अब मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र लालकुआँ स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा संबंधी घोषणा को पुनर्जीवित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
