उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दस की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने के मामले में शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल के प्रिंसिपल चंगेज अंसारी को गिरफ्तार किया है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह राणा के अनुसार, आरोपी ने आठ से 12 हजार रुपये लेकर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराए और असली छात्रों की जगह दूसरे परीक्षार्थियों को बैठाया। बता दें कि 24 फरवरी को उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दस की हिंदी की परीक्षा के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर में चार छात्र और चार छात्राएं संदिग्ध मिले। जांच । जांच में सामने आया कि ये सभी वास्तविक परीक्षार्थी नहीं थे। इस पर प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद सात आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए थे, जबकि एक आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार, मुख्य साजिशकर्ता ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान निवासी 40 वर्षीय चंगेज ‘द सक्सेज प्वॉइंट’ नामक व्हाट्सऐप ग्रुप से कोचिंग चला रहा था। उसने एक छात्रा के परिजनों से बोर्ड परीक्षा पास कराने के लिए रुपये लिए और दूसरी छात्रा की फोटो लगाकर फर्जी प्रवेश पत्र बनवाया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची
उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी 

