- कुमाऊं विवि : 30 जून तक रिजल्ट घोषित करने पर जोर
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की इन दिनों सत्र की अंतिम परीक्षाएं चल रही हैं। 19 जून को अंतिम परीक्षा है। परीक्षाओं के बीच ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का 30 जून तक परीक्षा परिणाम घोषित करने पर जोर है। ताकि समय से अगला सत्र शुरू कराया जा सके।
एमबीपीजी कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, पीजी कॉलेज रामनगर आदि में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। शैक्षिक कैलेंडर में निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के अनुसार विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने की तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने बताया कि अब तक
करीब पचास प्रतिशत से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 30 जून तक घोषित करने की तैयारी की जा रही है।
पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा के लिए 23 तक करें आवेदन
नैनीताल। कुमाऊं विवि की ओर से स्नातक सेमेस्टर की मुख्य एवं एक्स स्टूडेंट की पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा 23 जून को होगी। विवि ने छात्रहितों को देखते हुए परीक्षा आवेदन के लिए 20 जून तक पोर्टल खोला है। इससे पूर्व यह तिथि 14 जून तय की गई थी। संवाद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
