देवप्रयाग (नई टिहरी)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा के अनुसार ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही बाइक पाली पुलिया के निकट सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे आ गई और सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सचिन शर्मा (40 वर्ष) पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी गली नंबर-6, नवीन नगर, सदर बाजार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह श्रीनगर की ओर जा रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नवरात्रि में डॉ रयाल का भजन गीत लॉन्च
हरिद्वार- धामी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आए फैसले
उत्तराखंड: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर देहरादून लौटा दल, सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! पहाड़ों में 5 डिग्री लुढ़का पारा, आज ओले गिरने का अलर्ट
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 108 घरों-प्रतिष्ठानों में पकड़ी गई चोरी
उत्तराखंड : दारमा घाटी घूमकर लौट रहे थे दो युवक, रास्ते में उफनते नाले ने छीनी एक की जिंदगी
Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास
नैनीताल : कैंची धाम में धारण क्षमता का हुआ आकलन
हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती 
