उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैण मैं 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारत के साथ-साथ आठ अन्य देशों के सदस्य प्रतिनिधियों /राजदूतों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद व वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ हुई इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री माननीय धन सिंह रावत जी द्वारा योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर पूरे प्रदेश से लगभग 200 से अधिक रेंजर -रोवर्स,स्काउटस एवं गाइडस ने योग क्रियाकलापों में प्रतिभाग किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्य मंत्री द्वारा नई योग नीति का अनावरण किया गया एवं साथ ही विभिन्न स्काउट गाइड रेंजर्स रोवर्स द्वारा भराड़ी सैण विधानसभा परिसर में “एक वृक्ष योग के नाम “पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया ।

उधर : आज दिनांक 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत स्काउट गाइड ब्लॉक मुख्य आयुक्त एवं खंड शिक्षा अधिकारी, नरेन्द्र नगर श्रीमती दीप्ति के आह्वान पर श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर स्कूल ढालवाला, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल में योग दिवस का उद्घाटन बीआरसी महोदय व ब्लॉक आयुक्त श्री मनमोहन सिंह रांगड़ द्वारा किया गया तथा योग के महत्व प्रकाश डाला गया विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनंजय सिंह रावत जी द्वारा योग क्रियाएं कराई गई वह योग के जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला गया ब्लॉक सचिव भारत स्काउट गाइड श्री जयराम कुशवाहा द्वारा सरल तरीके से योग करने के गुरु बताए गए और योगाचार्या समीक्षा ढोंढीयाल द्वारा भारत स्काउट गाइड के छात्रों से विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराए गए इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री वीरेंद्र दत्त ढोंडियाल, सहायक अध्यापक अनुराखी बौद्ध, भारत स्काउट गाइड उत्तराखंड मीडिया प्रभारी श्री विश्व प्रकाश मेहरा, लिपिक श्री राजेंद्र लिंगवाल, लिपिक अभिषेक पोखरियाल, परिचारक श्री रतन बहादुर वह अन्य छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे 
