किच्छा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलपुरा में बुधवार को दो बच्चे गांव के पास से बरोर नदी में नहाते समय डूब गए। दोनों की मौत से ईद की तैयारियों में जुटे गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार आतिफ मलिक (9) पुत्र फैसल मलिक और फैजान (9) पुत्र अफरोज मलिक गांव के पास बरोर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे डूब गए। नदी में मछली पकड़ रहे युवकों ने एक बच्चे को डूबते देखा तो गांव के लोगों को सूचना दी। इस पर नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। ग्रामीण दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- आतिफ चौथी और फैजान तीसरी कक्षा का था छात्र
परिजनों ने बताया कि आतिफ आजादनगर के एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था जबकि फैजान लालपुर के एक स्कूल में चौथी का छात्र था। बताया जा रहा है कि स्कूल में अवकाश होने के चलते दोनों बच्चे घर पर ही थे। दिन में वे नदी में नहाने चले गए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल 

