चमोली- उत्तराखंड के चमोली जनपद से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी हादसे में 5 लोगों की मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम बदरीनाथ हाईवे पर पाखी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी बताया जा रहा है घटना में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की शिनाख्त प्रताप नैथवाल (50) पुत्र भवानदास निवासी नीति कोड़िया, (चमोली), रजत नैथवाल (23 ) पुत्र प्रताप नैथवाल, प्रवीन नैथवाल (22) पुत्र बसंत नैथवाल, गणेश गमस्वाल(33) पुत्र इंद्र गमस्वाल, शैलेंद्र हिंदवाल (34) पुत्र देवी हिंदवाल निवासी जोशीमठ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है यह सभी लोग जोशीमठ से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार शादी समारोह में चमोली गए हुए थे देर रात वापस लौटने के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर पाखी के निकट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात शवों को खाई से बाहर निकाला।
घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रविवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाखी के पास एक शिफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो उसमें 5 लोग मौके पर ही मृत हो गए थे एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी मौके पर पहुंची और पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा सभी शवों को निकाला गया बताया जा रहा है कि जो परिवार चमोली के समीप शादी समारोह में शामिल होने गया था और इसके बाद यह वापस लौट रहा था इस दौरान पाखी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और मौके पर ही सभी 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में मातम छाया हुआ है सभी मृतक नीति घमसाली के रहने वाले हैं एसडीएम जोशीमठ ने बताया कि घटना देर रात की है, सभी शवों को निकालकर कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़े👉नैनीताल- किंग कोबरा ने ऐसे निगल लिया दूसरे सांप को, देखिए EXCLUSIVE VIDEO
दुर्घटना में मृतकों के नाम
प्रताप नैथवाल, पुत्र भवान दास उम्र 50 साल कोडिया/नीति,
रजत नैथवाल पुत्र प्रताप नैथवाल उम्र 23 साल
प्रवीन नैथवाल पुत्र बसंत नैथवाल उम्र 22 साल
गणेश गमस्वाल पुत्र इंद्र गमस्वाल उम्र 29
सेलेंद्र हिंदवाल पुत्र देवी हिंदवाल उम्र 32
यह भी पढ़े👉देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा रद्द, इंटर की स्थगित
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- यहां पूरा परिवार कोरोना की चपेट में, नेगेटिव आये पिता की ऐसे हो गयी मौत.
यह भी पढ़े👉BREAKING NEWS- उत्तराखंड में कोरोना से हाल बेहाल, 37 लोगों की मौत, पढ़िए आज का हेल्थ बुलेटिन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किये 3 एसडीएम के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 को होगा अब अवकाश
देहरादून :(बड़ी खबर) 27 तक हीट वेब का अलर्ट
हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर, सीएम धामी ने किया शिलान्यास
हल्द्वानी में पेयजल की बर्बादी पर प्रशासन सख्त, 8 टुल्लू पंप जब्त
देहरादून :(बड़ी खबर) 90 पदों पर आई सरकारी भर्ती
उत्तराखंड के युवाओं के लिए सीएम धामी का बड़ा संदेश, जानिए क्या कहा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 45000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
धामी सरकार का बड़ा एक्शन मोड, सरकारी जमीनों से हटेगा अतिक्रमण
उत्तराखंड : यहाँ 11 वी की छात्रा डूबी, गॉव में मातम 
