चमोली जिले में नंदप्रयाग के पास बादल फटने की सूचना,किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नही।
नंदप्रयाग (चमोली)- उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बीते दो दिनों से बारिश ने कहर बरपा रखा है। चमोली जिले में नंदप्रयाग के पास बादल फटने की सूचना है। चमोली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है। चमोली पुलिस ने बताया कि उनकी टीम मौके पर मौजूद है। नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है, कृपया इस दौरान सावधानी बरतें।
बता दें कि उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों में बीते दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बड़ा नुकसान हुआ है। चमोली जिले से मिली जानकारी के अनुसार नन्दप्रयाग के पास बादल फटने की सूचना है।पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है, किसी भी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
प्रशासन ने लोगों से आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है। बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
