- उत्तराखंड निकाय चुनाव के OBC आरक्षण की नियमावली तैयार, जानें कब जारी होगी अधिसूचना।
उत्तराखंड- उत्तराखंड में नगर निकायों के ओबीसी आरक्षण लागू करने की नियमावली तैयार हो गई है बताया जा रहा है नियमावली को अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास भेजा गया है। जहां से मंजूरी मिलने के बाद ही ओबीसी आरक्षण की तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।
वही 10 नवंबर के आसपास निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है। आयोग ने नगर निकायों के ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट पिछले दिनों सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी थी। इसकी एक अनुपूरक रिपोर्ट भी आयोग द्वारा सौपी जा चुकी है।
सरकार द्वारा रिपोर्ट को निकायों में लागू करने के लिए आयोग द्वारा ओबीसी आरक्षण की नियमावली तैयार की गई है। नियमावली के तहत ही निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिलने के बाद यह नियमावली लागू की जाएगी।
सीएम के अनुमोदन के बाद लागू होने वाली नियमावली से साफ हो जाएगा की कौन-कौन से नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में कौन से पद ओबीसी के होंगे। साथ ही जनरल कैटेगरी एससी, एसटी के कौन से पद होंगे क्लियर हो जाएगा।
निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग भी तैयारी में जुट गया है बताया जा रहा है 10 नवंबर के आसपास निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश 
