- हल्द्वानी….. इस विभाग के दो अफसर सस्पेंड, मची खलबली
उत्तराखंड में शासन स्तर से बड़ी खबर सामने आई है। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के सुरई रेंज में उत्तराखंड वन विकास निगम को आवंटित लॉटों में अनधिकृत पातन के मामले में जांच कमेटी की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर वन दरोगा रामेश्वर दयाल और डिप्टी रेंजर सुंदरलाल वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान डिप्टी रेंजर वर्मा को उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है।
इस मामले की जड़ें सुरई रेंज में वन निगम के छपान और कटान में हो रही गड़बड़ियों तक फैली हुई हैं। इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों और वन मंत्री से शिकायत की गई थी। 17 अक्टूबर को वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव और डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने सुरई रेंज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद, वन संरक्षक ने इन दोनों अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति की।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में और भी अधिकारी जांच के दायरे में आ सकते हैं, जिससे सवाल उठता है कि वन दरोगा और डिप्टी रेंजर ने यह गड़बड़ी अकेले कैसे की। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
हालांकि, एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि उन्हें अभी तक वन दरोगा और डिप्टी रेंजर के निलंबन के आदेश की कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने पुष्टि की कि जांच के बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच 
