लालकुआं। धौलाखेड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नेगी का आकस्मिक निधन हो गया, गत दो दिन पूर्व उन्हें पेट संबंधी दिक्कत हुई जिन्हें पहले हल्द्वानी उसके बाद दिल्ली के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां आज तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया, उनके निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वह अपने पीछे पत्नी जयंती नेगी और तीन बच्चों जिसमें दो बेटियां एक बेटा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

1 वर्ष पूर्व उन्होंने धूमधाम के साथ अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी, उनका शव लेकर एम्बुलेंस दिल्ली से आज प्रातः 10:45 बजे धौलाखेड़ा के लिए रवाना हुई है, लगभग 3 बजे बाद उनका रानीबाग स्थित चित्र शिलाघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा, इस खबर से क्षेत्र के लोग जहां हतप्रभ हैं, वहीं गरीबों तबके के लोगों में शोक की लहर व्याप्त है, महेंद्र नेगी अपने क्षेत्र में निर्धन एवं असहायों की सदैव मदद किया करते थे, इसलिए वह समाज सेवा के लिए क्षेत्र में खासे चर्चित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल 