उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों की बैमिंटन प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को मेंस सिंगल्स मुकाबले में उत्तराखंड को खुशखबरी मिली जब मात्र 16 साल के सूर्याक्ष रावत ने फाइनल में जगह बनाकर मेडल पक्का किया है। उन्होंने रोमांचक सेमीफाइनल में कर्नाटक के सनीथ दयानंद को 13-21, 22-20,21-19 से हराया।
परेड ग्राउंड के मल्टीपर्पज हॉल में खेल गए रोमांचक सेमीफइनल में 16 साल से सूर्याक्ष पहला गेम 13-21 से हार गए। लेकिन दूसरे गेम में जबरदस्त वापसी करते हुए सूर्याक्ष ने 22-20से जीत दर्ज कर ली। तीसरे गेम में एक वक्त सूर्याक्ष 19-15 से पिछड़ रहे थे, लेकिन एक के बाद एक 6 प्वांइंट हासिल करते हुए उन्होंने मैच अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के एस भार्गव और दर्शन पुजारी को हराकर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया।
उधर वीमेंस डबल्स क्वार्टरफाइनल में उत्तराखंड की गायत्री रावत और मनसा रावत की जोड़ी ने केरल की पवित्रा नवीन व नयना एस की जोड़ी को 21-18, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां भी उत्तराखंड को मेडल की उम्मीदें हैं।
मिक्सड डबल्स में कुहू गर्ग, ध्रुव रावत की जोड़ी तमिलनाडु की सतीश-आध्या की जोड़ी से 21-9, 21-18 से हारकर बाहर हो गई। वीमेंस सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में अदिति भट्ट हरियाणा की अनमोल खरब से 21-17, 21-18 से हार गई। इससे पहले रविवार को चिराग सेन भी अपना क्वार्टरफाइनल मैच हार गए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
