हल्द्वानी :(बड़ी खबर) फिर से सदर बाजार पहुंची प्रशासन की JCB, सामान जब्त, अतिक्रमणकरियों को चेतावनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और गलियों में लगे फड़ व ठेलियों को हटा दिया गया, साथ ही वहां रखा सामान भी कब्जे में ले लिया गया।

प्रशासन ने अतिक्रमण रोकने के लिए मुनादी कराई और व्यापारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभियान के चलते व्यापारियों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। जहां कुछ व्यापारियों ने इसे अनुशासन बनाए रखने की दिशा में जरूरी कदम बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन

वहीं कुछ ने इसे अपने कारोबार पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला कदम करार दिया। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर में अतिक्रमण की समस्या का समाधान और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें