Dehradun News: उत्तराखंड में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। अब बैंक से आ रही वृद्वा का पीछा कर बदमाश घर में घुसे और उससे 75 हजार रुपये लूट ले गये। वृद्धा ने नातिन की शादी के लिए बैंक से रकम निकाले थें। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की लेकिन बदमाश का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस कॉलोनी और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
ये पूरी घटना रायपुर थाना क्षेत्र के डांडा खुदानेवाला की है। जहां सोमवार सेवानिवृत्त शिक्षिका विमला देवी उम्र 70 साल अपनी बहू के साथ रहती हैं। आगामी 09 दिसंबर को उनकी नातिन की शादी है। वह अपनी बहू ममता के साथ स्कूटर से ईसी रोड स्थित यूनियन बैंक गई थीं। शादी में खर्च के लिए 60 हजार रुपये निकाले और बहू के साथ घर आ गईं। उनकी बहू घर की ऊपरी मंजिल पर चली गईं जबकि विमला देवी नीचे अपने कमरे में थीं। तभी दो युवक उनके घर में घुसे और उनसे कमरा किराये पर लेने की बात करने लगे।

इस दौरान विमला देवी उनसे बात कर रही थीं कि एक युवक ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। धमकी देने लगा कि जो रुपये बैंक से लाई हैं दे दो, नहीं तो जान से मार देगा। इस पर वह डर गईं और अलमारी की ओर इशारा कर दिया। एक बदमाश ने अलमारी में रखा बैग निकाला और उन्हें धक्का देकर दोनों भाग गए। बदमाशों ने अपनी बुलेट घर के बाहर खड़ी की थी। जानकारी देते हुए सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि वृद्धा 60 हजार रुपये बैंक से निकालकर लाई थीं। 15 हजार रुपये इसमें पहले से रखे थे। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


