नैनीताल: उधमसिंहनगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर नव निर्मित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 546.75 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल के साथ उन्होंने कैंचीधाम बाईपास और क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
इस दौरान सांसद ने कैंचीधाम में लगभग 39 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुमंजिला वाहन पार्किंग और अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कैंचीधाम में बहुमंजिला पार्किंग बनने से श्रद्धालुओं को बेहतर पार्किंग सुविधा मिलेगी और भवाली–अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि भवाली–रातिघाट बाईपास के निर्माण से यातायात और अधिक सुगम होगा…जिससे कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
सांसद अजय भट्ट ने निर्माण कार्यों को तय मानकों और गुणवत्ता के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के बाद सांसद ने कैंचीधाम पहुंचकर बाबा नीम करौरी के दर्शन भी किए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड: बस ही नहीं…अब चारधाम के लिए मिलेगा ये नया ऑप्श, रोडवेज ने की तैयारी
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का बड़ा अपडेट! इस बार ऐसे ही मिलेगा टिकट
हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी
उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल रंग लाई….टिहरी में नया केंद्रीय विद्यालय मंजू
उत्तराखंड: यहाँ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान
उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 14 अप्रैल को, नाम को लेकर आई नई मांग 
