देहरादून: रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अंबाला मंडल के हिंडन केबिन यार्ड में ट्रैक सुधार और मरम्मत कार्य के कारण 20 और 21 फरवरी को ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से चलने वाली सात ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को दो दिन तक यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सात ट्रेनें प्रभावित

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक अपग्रेडेशन के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी, कुछ का रूट बदला गया है और कुछ पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।
इन ट्रेनों में बदलाव
दिल्ली–हरिद्वार एक्सप्रेस (14305) 20 फरवरी को बदले हुए मार्ग से सहारनपुर होकर चलेगी।
ऋषिकेश–श्रीनगर गंगा एक्सप्रेस (14816) 20 फरवरी को 100 मिनट देरी से दोपहर 2:25 बजे चलेगी।
हरिद्वार–अमृतसर एक्सप्रेस (12053) 20 फरवरी को 100 मिनट देरी से शाम 4:25 बजे रवाना होगी।
देहरादून–सहारनपुर पैसेंजर (54342) 20 से 22 फरवरी तक लक्सर तक ही चलेगी, लक्सर से सहारनपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
सहारनपुर–देहरादून पैसेंजर (54341) 20 से 22 फरवरी तक लक्सर से देहरादून के बीच ही संचालित होगी।
दिल्ली–हरिद्वार एक्सप्रेस 21 फरवरी को 15 मिनट देरी से चलेगी।
ओखा–देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस (19565) 20 फरवरी को 20 मिनट देरी से संचालित होगी।
रेलवे के अनुसार हिंडन केबिन यार्ड उत्तर रेलवे का महत्वपूर्ण यार्ड है, जहां ट्रेनों के संचालन और मरम्मत का काम होता है। इसी कारण ट्रैक सुधार कार्य किया जा रहा है।
होली से पहले ट्रेनों में भारी भीड़
इधर होली से पहले लंबी दूरी की ट्रेनों में भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। देहरादून से वाराणसी, हावड़ा और गोरखपुर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में मार्च के पहले सप्ताह की बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है। स्लीपर और एसी दोनों श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है।
जनता एक्सप्रेस में 1 मार्च के लिए स्लीपर बुकिंग बंद।
राप्तीगंगा एक्सप्रेस और राप्ती एक्सप्रेस में भी सीटें फुल।
कुंभ एक्सप्रेस में 9 मार्च तक स्लीपर फुल और एसी में लंबी वेटिंग।
उपासना एक्सप्रेस 4 मार्च से शुरू होगी, लेकिन सीटें पहले ही भर चुकी हैं।
रेलवे की ओर से अभी अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा नहीं की गई है….जबकि यात्री होली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
