Rudraprayag News: उत्तराखंड पुलिस अपने सराहनीय कार्य से चर्चाओं में है। पुलिस ने एक मां को उसके बिछड़े बेटे से मिलाया तो बेटे को देख मां फूट-फूटकर रोने लगी। खबर रूद्रप्रयाग से है। जहां देर रात गौरीकुण्ड बाजार ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अर्जुन सिंह व आरक्षी विनोद गुसाईं को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी दंपति ने सूचना दी कि उनका 14 साल का बेटा जो कि श्री केदारनाथ यात्रा से वापस आते हुए गौरीकुण्ड से करीब तीन किलोमीटर पीछे बिछड़ गया है, उन्होंने काफी तलाश की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। बेटे के बिछड़ने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
ऐसे में पुलिस ने परिजनों से बालक की फोटो व अन्य जानकारी लेकर आस-पास तलाश की तोा गौरीकुण्ड से करीब एक किलोमीटर आगे भीड़ में एक लड़का बैठा हुआ मिला। जिसे सकुशल घोड़ा पड़ाव चेक पोस्ट पर लाकर उसकी मां सौंप दिया गया। बेटे को पाकर बालक की मां के खुशी के ऑंसू छलक पड़े। परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली व तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

