Haldwani news: आये दिन जालसाजी के मामले बढ़ रहे है फिर भी लोग ठगों के जाल में फंस जाते है। अब खबर हल्द्वानी से है। जहां दो दोस्तों को जालसाजों ने सवा 3 लाख रुपये का चूना लगा दिया। जिसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को तहरीर देते हुए पीड़ितों ने बताया कि बरेली रोड उत्तर उजाला निवासी मो. इकबाल पुत्र सलीम एक टूर एण्ड ट्रैवल्स कंपनी का एजेंट है। उसके जवाहर कालोनी निवासी दोस्त सरफराज ने विगत 22 मई को फोन कर मंडी बुलाया और एक फायदे के सौदे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रूपये लेकर सऊदी अरब की मुद्रा में बदल देते है और इससे दोनों को फायदा होगा। इसके बाद सरफराज ने इकबाल को तीन अज्ञात लोगों से मिलाया और तीनों ने इकबाल को झांसे में ले लिया। दोनों दोस्त सऊदी अरब की मुद्रा खरीदने को तैयार हो गये।
इसके बाद विगत 1 जून को बैग में तीन लाख 20 हजार रुपये लेकर दोनों दोस्त मंडी पहुंच गए। बैग में दो लाख 40 हजार रुपये उसके दोस्त और 80 हजार रुपये इकबाल के थे। तब मंडी में इकबाल की उन्हीं अज्ञात लोगों से मुलाकात हुई। जालसाजों ने उन्हें बातों में लगाया और इसी बीच बैग बदल दिए। थोड़ी देर में वह लोग चले गये। जब उसने बैग खोला तो बैग में रद्दी कागज और साबुन मिला। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 

