नैनीताल- नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा में विधायक राम सिंह कैड़ा के समर्थक के साथ आधा दर्जन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते सिर पर दारू की बोतल फोड़ कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। समर्थक के सर पर छह टांके आए हैं पुलिस ने एक नामजद समेत छह आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से पहाड़ पानी और हाल निवासी बृजवासी कॉलोनी विठोरिया निवासी पूरन मिश्रा ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि वह भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के समर्थक हैं। साथ ही पहाड़पानी निवासी गिरीश मिश्रा उनसे पुरानी रंजिश रखता है ,और बीते शुक्रवार की रात को गिरीश ने फोन कर कर उसे रोडवेज स्टेशन पर मिलने को बुलाया जहां तीन चार अन्य लोग थे वहां गिरीश ने उससे पुरानी रंजिश भुला देने की बात कही, मगर फिर से राजनीतिक चर्चा में कहासुनी हुई तो पुरानी रंजिश के चलते उसको न सिर्फ पीटा गया और सिर पर दारू की बोतल से वार किया गया। जिससे वह घायल हो गया साथ ही पीटने वालों ने विधायक को भी अपशब्द कहे है। उधर कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद समेत अन्य आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा
उत्तराखंड : गैस सिलिंडर महंगा और कम हुआ तो बढ़ गए चाय-समोसे के दाम
अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर
देहरादून :(बड़ी खबर) 30 डॉक्टरों को मिली इन जिलों में तैनाती
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
देहरादून :(बड़ी खबर) RSS का राष्ट्रीय पुनर्जागरण प्रमुख लक्ष्य 

