police

UTTARAKHND : पूर्व विधायक के होटल से मैनेजर फरार, लाखों की नकदी और सोना ले जाने का आरोप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के निजी होटल से जुड़े एक मैनेजर पर लाखों रुपये की नकदी और सोने की अंगूठी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। मामले में शिकायत मिलने के बाद सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व विधायक के दामाद सोमिल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिडकुल क्षेत्र स्थित होटल में देवेश शर्मा मैनेजर के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि उसने भरोसा जीतने के बाद होटल से जुड़े बैंक खाते, चेकबुक और डेबिट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल लीं। कुछ समय बाद कर्मचारियों का वेतन देना बंद कर दिया गया और पिछले तीन महीनों से स्टाफ को भुगतान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

शिकायत के अनुसार देवेश शर्मा करीब तीन लाख रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी लेकर बिना सूचना होटल छोड़कर फरार हो गया। जब उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें