पौड़ी। लोकसभा चुनाव के तहत चल रही निर्वाचन प्रशिक्षण – कार्यशाला में शराब पीकर हंगामा करने वाले गुरुजी को पीठासीन अधिकारी के पद से हटा दिया गया है।
नोडल अधिकारी कार्मिक व सीडीओ पौड़ी अपूर्वा पांडे ने इसका आदेश जारी कर सीईओ को विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय पौड़ी में लोकसभा चुनाव में तैनात कार्मिकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संस्कृति भवन प्रेक्षागृह सभागार में बीते 8 अप्रैल को हुई थी।
इस कार्यशाला में पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात एक गुरुजी रविंद्र कुमार शराब के नशे में पहुंचे थे और जमकर हंगामा किया था।
इससे प्रशिक्षण कार्य काफी देर प्रभावित रहा था। सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रबंधन पौड़ी पान सिंह राणा ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को आरोपी गुरुजी के
खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
नोडल अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण और सीडीओ पौड़ी अपूर्वा पांडे ने बताया कि जीआईसी धोबीघाट में सेवारत शिक्षक रविंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से पीठासीन अधिकारी के पद से हटा दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को उक्त शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन मसलो पर लग सकती है मोहर
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक..
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट 
