पिथौरागढ़ थल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो, पूर्व सैनिक सहित दो की मौत।
पिथौरागढ़- सीमांत पिथौरागढ़ में शुक्रवार शाम को ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई. जिससे कार सवार पूर्व फौजी और ड्राइवर की मौत हो गई। थल तहसील मुख्यालय से डुंगरीगाड़ा जा रही एक ऑल्टो कार थल से 9 किमी दूर मालाझूला के पास बेकाबू होकर खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान डुंगरीगाड़ा निवासी पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा (65) और ड्राइवर सानीखेत निवासी तुषार चौहान (25) के तौर पर हुई है. जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा अपनी कार से पेंशन लेने थल बैंक आए थे।
थल से डुंगरीगाड़ा जा रही एक प्राइवेट आल्टो कार थल से 9 किमी मालाझूला के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार स्वामी डुंगरीगाड़ा निवासी पूर्व फ़ौजी मोहन सिंह बसेड़ा (65) और चालक सानीखेत निवासी तुषार चौहान पुत्र दान सिंह चौहान (25) की मौके पर ही मौत हो गई. कार में दोनों ही लोग सवार थे. सुबह पूर्व फ़ौजी मोहन सिंह बसेड़ा थल बैंक से पेंशन लेने आये थे.ल। पेंशन लेकर घर जाते वक़्त घर से डेढ़ किमी दूर मालाझूला के पास साढ़े तीन बजे के पास यह अनहोनी घटना हो गई. थल थाने को घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे और पुलिस टीम घटनास्थल के खाई में पहुंचे,जिसके बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल कर सड़क पर लाया गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर छा गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

