रामनगर: रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार देर रात एक अनोखी और हैरान करने वाली घटना हुई। रात करीब दो बजे एक जंगली हाथी मंदिर के पुल तक जा पहुंचा वह भी सीढ़ियां चढ़कर! बताया जा रहा है कि हाथी ने करीब 40 सीढ़ियां चढ़ीं और फिर पुल पर पहुँचकर दो घंटे तक उत्पात मचाया।
इस दौरान मंदिर क्षेत्र में लगी दुकानों में तोड़फोड़ की गई और कई सामान इधर-उधर बिखर गए। सौभाग्य से किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा…लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि सुबह जब सामान अस्त-व्यस्त मिला…तो मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। कैमरे में साफ दिखाई दिया कि हाथी देर रात मंदिर की ओर आता है सीढ़ियां चढ़ता है और फिर पुल पर जाकर दुकानों के आसपास घूमते हुए कई वस्तुओं को नुकसान पहुंचाता है। पुजारी के अनुसार यह पहली बार है जब हाथी मंदिर के पुल तक चढ़ आया। इससे पहले वह कई बार प्रयास कर चुका था…लेकिन कभी इतनी दूर नहीं पहुंचा था।
वन्य जीव प्रेमी संजय छिमवाल ने इस घटना के बारे में बताया कि हाथियों का इस तरह सीढ़ियां चढ़ना कोई असामान्य बात नहीं है। वे काफी बुद्धिमान और संतुलन रखने में सक्षम होते हैं। पहाड़ी और जटिल इलाकों में इन्हें अक्सर चलते देखा गया है।
घटना के बाद मंदिर क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। कुछ का कहना है कि पहले भी हाथी आसपास मंडराते देखे गए हैं…लेकिन इस बार उनका इस तरह मंदिर के पुल तक पहुंचना असामान्य और चिंताजनक है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
