इन्द्रानगर में बुध बाजार लगाने पर किसानों की आपत्ति
गौलापार क्षेत्र के किसानों ने जताई नाराज़गी, आंदोलन की चेतावनी

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा इन्द्रानगर स्थित शनि बाजार ग्राउंड में बुध बाजार लगाने की अनुमति दिए जाने पर गौलापार क्षेत्र के किसानों और स्थानीय नागरिकों ने कड़ा विरोध जताया है।
किसानों का कहना है कि इन्द्रानगर से नवीन मंडी बरेली जाने वाला मार्ग पहले से ही अत्यधिक व्यस्त रहता है। बाजार लगने पर गतिविधियाँ सड़क तक फैल जाती हैं, जिससे गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
गौलापार और कुमाऊँ क्षेत्र से किसान अपनी फसलें, सब्ज़ियाँ और अनाज लेकर नवीन मंडी पहुँचते हैं। लेकिन जाम के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने बताया कि पहले शनि बाजार के दौरान भी यही समस्या रहती थी और अब बुध बाजार लगने से स्थिति और विकट हो जाएगी।
किसानों ने नगर निगम से इन्द्रानगर-नवीन मंडी मार्ग पर बुध बाजार लगाने की अनुमति तत्काल निरस्त करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो गौलापार क्षेत्र की जनता और किसान आंदोलन करने को विवश होंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
