रुड़की: भरोसे की नींव पर जो घर बसा उसी नींव में दरार पड़ गई। शिवपुरम निवासी एक व्यक्ति ने इंसानियत दिखाते हुए एक लावारिस किशोरी को अपने घर में शरण दी…लेकिन अब वही किशोरी उसकी नाबालिग बेटी को लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी बेटी की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।
पीड़ित व्यक्ति के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले सालियर के पास उसे एक 15 वर्षीय किशोरी लावारिस हालत में मिली थी। किशोरी ने बताया था कि वह दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास की रहने वाली है और लंबे समय से किन्नरों के साथ रह रही थी। उसकी बातों और दर्द भरी कहानी ने व्यक्ति को झकझोर दिया। वह उसे अपने घर ले आया और तत्काल पुलिस को भी सूचना दी।

पुलिस की सलाह पर व्यक्ति ने किशोरी को अपने घर में रखकर पालन-पोषण शुरू कर दिया। लेकिन समय के साथ उसे किशोरी के व्यवहार में कुछ अजीब बातें नजर आने लगीं। व्यक्ति ने बताया कि उसका चालचलन ठीक नहीं था और आशंका थी कि वह किसी गलत संगति में रह चुकी है।
तीन अक्टूबर को यह आशंका हकीकत में बदल गई…जब किशोरी उसकी नाबालिग बेटी को स्कूल से अपने साथ लेकर फरार हो गई। उस दिन जब पीड़ित का बेटा बहन को लेने स्कूल गया तो यह जानकारी सामने आई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोरी के पुराने ठिकानों की भी जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित पिता ने पुलिस से मांग की है कि उसकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और दोषी किशोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
