किच्छा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपीयों के पैर में लगी गोली।
किच्छा (उधमसिंह नगर)- किच्छा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरऊ में 18 अगस्त को हुई आलिम हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते शनिवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो और आरोपियों को दबोच लिया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम साजिद खान पुत्र लिफाकत खान और गुलनवाज पुत्र अकिल खान हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से दो तमंचे और कई कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
18 अगस्त की दोपहर दरऊ गांव में करीब दो दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने चुनावी रंजिश के चलते 22 वर्षीय आलिम की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी.मृतक के परिजनों ने इस वारदात के लिए कांग्रेसी नेता सरवर यार खान, साजिद खान, रेहान और अकिल सहित छह लोगों को नामजद किया था। वारदात के बाद सभी आरोपी परिवार सहित भूमिगत हो गए थे।पुलिस ने दो आरोपी अकील और रिहान पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।अब साजिद खान और गुलनवाज को मुठभेड़ के दौरान दबोचा गया।पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
देर रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार की नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ दरऊ रोड पर पहुंचे जहां आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी वही मुठभेड़ में दो लोगों को पैर पर गोली लगी है। पुलिस को साजिद के पास से एक तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस एवं गुलनवाज के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस हुआ है। पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने साजिद और गुलनवाज को घायल अवस्था में सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपियों से घटना से जुड़ी जानकारी एकत्र की। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद आरोपियों को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया, पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
