Uttarakhand Job Alert- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत आने वाले संस्थान राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो (NBSS&LUP) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके तहत कंसल्टेंट, रिसर्च एसोसिएट, एसआरएफ और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर कुल 66 वैकेंसी है।इसके लिए आवेदन 24 सितंबर 2021 तक मेल के जरिए करना है. आवेदन के लिए ईमेल आईडी है- nbssgis@gmail.com. आवेदन फॉर्म का प्रारूप राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो की वेबसाइट https://www.nbsslup.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर होगा. इसकी डेट अभी तय नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया है कि आवेदन के समय सिर्फ निर्धारित प्रारूप में बायोडाटा भेजें. इसके साथ और किसी तरह के डॉक्यूमेंट्स नहीं भेजने हैं. अन्य डॉक्यूमेंट्स की जांच सेलेक्शन के बाद की जाएगी।
वैकेंसी डिटेल
कंसल्टेंट- 03 पद
रिसर्च एसोसिएट- 02
सीनियर रिसर्च फेलो- 17 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 44 पद
इतनी मिलेगी सैलरी
कंसल्टेंट- 70000 रुपये प्रति माह
रिसर्च एसोसिएट- मास्टर्स की डिग्री होल्डर को 49000 रुपये और पीएचडी डिग्री होने पर 54000 हजार रुपये प्रति माह
सीनियर रिसर्च फेलो- पहले और साल 31000 रुपये और तीसरे साल से 35000 रुपये
प्रोजेक्ट असिस्टेंट- 25000 रुपये प्रति माह
आयु सीमा
रिसर्च एसोसिएट- पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और महिलाओं के लिए 45 वर्ष। सीनियर रिसर्च फेलो- पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा 
