आयोग ने 16 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया
हरिद्वार। लोक सेवा आयोग ने अक्तूबर 2025 से जुलाई 2026 तक होने वाली 16 परीक्षाओं का कैलेंडर सोमवार को जारी कर दिया है। पांच जुलाई 2026 तक होने वाली विभिन्न विभागों की परीक्षाओं को कैलेंडर में शामिल किया गया है। आयोग ने अपर निजी सचिव, क्रीड़ा अधिकारी, वन प्रभाग, कार्मिक विभाग, माध्यमिक शिक्षा समेत अन्य विभागों की परीक्षाओं की तिथि की घोषणा की है।
लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि नौ विभागों की 16 परीक्षाओं की तिथि की घोषणा की गई है। बताया कि बीती 23 सितंबर को 12 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया था। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तराखंड सचिवालय और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भर्ती के लिए आशुलेखन परीक्षा 23 सितंबर से 16 अक्तूबर तक चल रही है।
मुख्य परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। साथ ही जिला क्रीड़ा अधिकारी पद के लिए खेल विभाग की परीक्षा दो नवंबर को होगी। सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्राधिकारी और लौगिंग अधिकारी पद के लिए वन विभाग की मुख्य परीक्षा 24 से 28 नवंबर तक चलेंगी।
न्याय विभाग की परीक्षा 19 से 22 जनवरी 2026 तक होगी। महाधिवक्ता कार्यालय की परीक्षा आठ फरवरी 2026 को होगी। महिला कल्याण विभाग की परीक्षा 22 मार्च 2026, माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षा 25 जनवरी, पांच अप्रैल, 26 अप्रैल और 17 जून 2026 को आयोजित होगी। डेरी विकास विभाग की परीक्षा 12 अप्रैल 2026 और कार्मिक विभाग की परीक्षा छह से नौ दिसंबर तक, 17 मई और पांच जुलाई को होगी। बताया कि परीक्षा की तिथियां संभावित है। आवश्यकता अनुसार तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

