नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी विभागों को आम जनता से जुड़े कार्यों में समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले आवेदन समय पर निपटाने और विभिन्न प्रमाण पत्रों तथा अनुमतियों को निर्धारित अवधि में जारी करने पर विशेष जोर दिया।
इस दिशा में जिला पंचायती राज विभाग ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में उल्लेखनीय तेजी लाई है। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि 1 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक जन्म प्रमाण पत्र के 340 आवेदन प्राप्त हुए…जिनमें से 431 प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं और केवल 8 आवेदन लंबित हैं। इसी अवधि में मृत्यु प्रमाण पत्र के 297 आवेदन प्राप्त हुए…जिनमें कुल 328 प्रमाण पत्र जारी किए गए।
साथ ही 1 अप्रैल 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी विकास खंडों में जन्म प्रमाण पत्र के 5523 आवेदन प्राप्त हुए…जिनमें सभी प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र के 2775 आवेदन प्राप्त हुए…जिनमें से 2329 प्रमाण पत्र जारी किए गए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद विभाग ने जनता को त्वरित और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई 
