हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी हेलिपैड पर आज किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार और उत्साहजनक स्वागत किया। किसानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर, पुष्पवर्षा कर और गन्ना भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर किसानों ने उन्हें सम्मान स्वरूप “किसान पुत्र” की उपाधि भी प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने इस स्वागत और सम्मान पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व किसानों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है और उनकी आय बढ़ाने व फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इस दिशा में गन्ने का समर्थन मूल्य ऐतिहासिक 405 प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 अधिक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश की प्राथमिकता है कि चीनी मिलें किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान करें। किसी भी कमी या विलंब की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य निर्धारण और समय पर भुगतान जैसी योजनाओं के माध्यम से किसान की आय बढ़ाने पर काम कर रही हैं।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लक्सर क्षेत्र के गंगदासपुर की सड़क ऊँची करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि इकबालपुर और सितारगंज की बंद चीनी मिलों के कारण किसानों को हुई समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार जल्द ही राहत प्रदान करेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भारी संख्या में आए किसानों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और गन्ने के भाव में यह ऐतिहासिक वृद्धि किसान हित में एक बड़ा निर्णय है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
